cg khadya
कोरोना की पहली लहर से ही अमिताभ बच्चन लगातार प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। पिछले महीने ही उन्होंने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर कोविड केयर सेंटर को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी। इस डोनेशन की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर दी थी और बच्चन का शुक्रिया अदा किया था।
पिछले महीने बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया था कि कोरोना की पहली लहर से अब तक वे करीब 15 करोड़ रुपए का दान कर चुके हैं। उन्होंने लिखा था, "इस लड़ाई में कईयों ने योगदान दिया है और लगातार कर रहे हैं। लोगों को सिर्फ उन 2 करोड़ रुपए के बारे में पता है, जो मैंने दिल्ली के एक कोविड केयर सेंटर को दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते जाएंगे, मेरा योगदान लगभग 15 करोड़ रुपए होगा।"
बिग बी ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया था कि उन्होंने ऐसे दो बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला भी लिया है, जिन्होंने कोविड के कारण अपने पैरेंट्स को खो दिया है। उनके मुताबिक, इन बच्चों को हैदराबाद के अनाथालय में रखा जाएगा और उनकी पहली से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्च वे उठाएंगे। इतना ही नहीं, अगर दसवीं पूरी होने के बाद ये बच्चे प्रतिभाशाली निकलते हैं तो उनकी उच्चा शिक्षा का खर्च भी इन्हीं कंडीशंस के तहत उठाया जाएगा।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.