श्रीलंका की WI के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे 5 महारिकॉर्ड

दूसरे वनडे में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 161 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

कुशल मेंडिस और अविष्का फ़र्नांडो ने मचाया धमाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत ख़राब रही, 9 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद कुशल मेंडिस और अविष्का फ़र्नांडो ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली।

कुशल मेंडिस ने 119 गेंदों में 119 रन की पारी खेली, इस दौरान 12 चौके लगाये। अविष्का फ़र्नांडो ने भी 123 गेंदों में 127 रन की पारी खेली, इस दौरान 10 चौके लगाये।

थिसारा परेरा ने 25 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 345 रन बना दिए। गेंदबाजी में शेल्डन कोल्टरेल ने 4 विकेट और अल्जारी जोशेफ़ ने 3 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

जवाब में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज साई होप ने 65 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, इस दौरान 5 चौके लगाये। इसके अलावा सभी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

कप्तान किरोन पोलार्ड शून्य (0 रन) पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन ने भी 41 गेंदों में 31 रन बनाये। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 39.1 ओवर में 184 रन के स्कोर पर सिमट गयी। गेंदबाजी में हसरंगा और संदकन ने 3-3 विकेट लिए।

इसे मिला मैन ऑफ द मैच

अविष्का फ़र्नांडो को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूटे ये 5 महारिकॉर्ड
1. इस मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

इससे पहले 2007 में 113 रनों से हराया था।

2. हमबनटोटा मैदान पर श्रीलंका की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

3. श्रीलंका ने घर पर वेस्टइंडीज को 5 साल बाद में कोई वनडे सीरीज हराई है।

4. कुशल मेंडिस और अविष्का फर्नान्डो की जोड़ी श्रीलंका की तरफ से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली नंबर-1 जोड़ी बन गयी।

5.इस मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया है।

Post a Comment

0 Comments