पहले टी20 में टीम इंडिया ने कर दी 4 बड़ी गलतियाँ, वरना भारत दर्ज करता रोमांचक जीत

वेलिंगटन में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबानों के हाथों करारी शिकस्त का सामना किया। पहले ट्वेंटी 20 मुकाबले में ब्लैककैप्स ने मैन इन ब्लू को 80 रन से मात देकर श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

पहले टॉस जीतकर भारत ने पहले मेजबानों बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। निर्धारित 20 ओवर में कीवियो ने 219 रन बनाये। उनकी तरफ से टिम सेफर्ट ने तूफानी पारी खेली। जिन्होंने 43 गेंदो में 84 रन जड़े। भारत की तरफ से पहले टी20 में 4 बड़ी गलतियां देखने को मिली। जो भारत की हार का प्रमुख कारण बने। यदि इन गलतियों से बचता भारत तो पहले टी20 में।रोमांचक जीत दर्ज करता।

1. आउट ऑफ़ सिलेबस साबित हुए सेफर्ट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले के ओवरों मे 66 रन जोड़े। जबकि 84 रन की भागीदारी निभाईं जबकि सेफर्ट ने 43 गेंदो में 84 रन जड़कर बड़े लक्ष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

2. सिर्फ 3 विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा भारत :-

भारतीय टीम का हार का दुसरा सबसे बड़ा कारण खराब टीम।चयन रहा है। भारतीय टीम सिर्फ 3 फ्रंट लाइन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी। जो की हार का मुख्य कारण रही।

3. कुलदीप यादव की कमी :-

कुलदीप यादव भारत के सबसे प्रमुख गेंदबाज रहे है। पहले टी20 से उन्हें बाहर रखा गया। यदि पहले टी20 में वे अंतिम 11 से जुड़े होते तो निश्चित रूप से मध्यम ओवर्स में विकेट निकालते।

4. रोहित फिर से फ्लॉप रहे :-
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले 2 वनडे से फ्लॉप रहने के बाद टी20 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन पहले टी20 में बेहतर शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा को जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता थी, क्योकिं टीम में मध्यक्रम में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं तो जिम्मदारी का वहन कर सके, इसी से टीम को हार का समाना करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments