विश्व रिकॉर्ड के करीब रोहित, तोड़ देंगे गेल-विराट का रिकॉर्ड, बन जायेंगे न.1 बल्लेबाज

वनडे सीरीज में मेजबानों को बुरी तरह परास्त करने के बाद भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की कप्तान में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 6 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से वेलिंग्टन में खेला जाएगा। पिछले 2 वनडे में रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा था टी20 में भारतीय कप्तान का बल्ला आग उगलने के लिए तैयार है।

सीरीज के पहले ही मैच में वे एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते है तथा गेल, कोहली और गप्टिल जैसे धुरंधरों को पछाड़ कर विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बन सकते है।

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में बन सकते है नंबर 1 :-


इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले रोहित शर्मा के पास पहले पायदान पर आने का सुनहरा मौक़ा है। रोहित अब तक टी20 में 2237 रन बना चुके पहले टी20 में यदि वे 36 रन बना लेते है तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। अन्तराष्ट्रीय टी20 में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल है। जिनके नाम 2272 एवं दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक (2245) को पीछे छोड़ देंगे।

विराट को छोड़ सकते है पीछे :-


अन्तराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा विराट को पछाड़ सकते है। विराट टी20 में अब तक 19 बार 50 से अधिक का स्कोर बना चुके है जबकि रोहित 4 शतक एवं 15 अर्द्धशतक से 19 बार 50+ का स्कोर बना चुके है। पहले टी20 में एक फिफ्टी से रोहित विराट को पछाड़ सकते है।

बन सकते है सिक्सर किंग :-


रोहित शर्मा पहले टी20 में 6 छ्क्के लगाते है अन्तराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छ्क्के लगामें वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। वे इस मामले में क्रिस गेल (103 छ्क्के) मार्टिन गप्टिल (103 छ्क्के) का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

Post a Comment

0 Comments