भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल रद्द हुआ तो यह टीम खेलेगी फाइनल, देखें पॉइंट टेबल का समीकरण

ग्रुप स्टेज मुकाबलों में विजयी रथ पर विराजमान टीम इंडिया 5 मार्च को T20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत बनाम इंग्लैंड जबकि इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका बनाम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा। दोनो मुकाबले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जायेंगे। आज से ठीक 2 वर्ष पहले भारत T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ चुका है, ऐसे में भारतीय टीम के पास पुराना हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका है। पहला सेमीफाइनल सुबह 9:30 एवं दूसरा सेमीफाइनल 1:30 बजे से खेला जायेगा।

महिला T20 विश्व कप में हमे कई मुकाबलों में बारिश का साया देखने को मिला है। 3 मार्च को खेले गये आखिरी दोनो मुकाबले बारिश के व्यवधान के कारण रद्द कर दिए गए। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश आने की पूर्ण संभावना व्यक्त की जा रही है।
आपको बता दें की ग्रुप स्टेज के आखिरी दोनो मुकाबले सिडनी में खेले जाने थे, जबकि दोनो सेमीफाइनल भी इसी मैदान में खेले जाने है। मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च को भी भारी बारिश की आशंका है। मैच रद्द होने ओर कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया ऐसे में यदि मुकाबला रद्द हुआ तो किस टीम को फाइनल का टिकट दिया जायेगा, यह सवाल प्रत्येक खेल प्रेमी के जेहन में उठ रहा है।
बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी। ऐसे में भारत-इंग्लैंड मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम फाइनल में पहुँच जाएगी। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच भी अगर रद्द होता है, तो साउथ अफ्रीका की टीम को भी फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

Post a Comment

0 Comments