वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ओर कीवी टीम आमने सामने है। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम खेल के तीसरे दिन 217 रनों पर सिमट गई। कीवी टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे।
cg khadya
भारत की ओर से अश्विन ने पहली सफलता दिलाई. उन्होंने टॉम लाथम को आउट किया जबकि इशांत शर्मा ने अर्धशतक जमा चुके डिवॉन कॉन्वे को आउट किया। इसके विकेट के साथ ही इशांत शर्मा ने दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने इशांत :-
दरअसल, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजो के मामले में इशांत शर्मा ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट कपिल देव के नाम थे उन्होंने 43 विकेट चटकाए थे जबकि इशांत उनके बराबर तक पहुँच चुके थे। आज उन्होंने 1 विकेट चटकाते ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए है।
टेस्ट में इशांत का प्रदर्शन :-
आपको बता दें कि इशांत शर्मा टेस्ट में अब तक 304 विकेट चटका चुके है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 102 मैच खेले। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/74 है।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.