अबुधाबी में खेले जा रहे पंजाब और मुम्बई के बीच धमाकेदार मुक़ाबले में मुम्बई ने पंजाब को हराकर आईपीएल 2020 की दूसरी जीत दर्ज की है। 4 मैचों में मुम्बई की यह दूसरी जीत है।
इसके पहले उन्हें सुपर ओवर में rcb की हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मैच में मुम्बई की ओर से रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। शुरुआत में उन्हें मशक्कत करनी पड़ी लेकिन सेट होते ही उन्होंने अपना जलवा दिखाया। रोहित ने 70 रन बनाये। इसके अलावा पंड्या ( 11 में 30) और पोलार्ड ( 20 में 47) रनों की बदौलत 191 का बड़ा स्कोर पंजाब के सामने रखा।
192 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की ओर से धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल इस मैच में नाकाम रहे। और 25 रन बनाकर आउट हो गए। लोकेश राहुल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर चलते बने। एक छोर को संभालते हुए पूरन ने अपने तेवर दिखाए लेकिन वो 27 गेंदों में 44 रन बनाकर पैटिंसन का शिकार बने। पंजाब की ओर से अन्य कोई बल्लेबाज बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सका और टीम ने 48 रन से मैच गंवा दिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
Read Also : सरकारी योजनाओ की जानकारी हिंदी में
अंकतालिका में बदलाव :-
4 मैचों में 2 जीत के साथ मुम्बई की टीम छठे स्थान से उठकर टॉप पर आ गई है। जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है। मुम्बई की जीत से RCB को घाटा हुआ क्योंकि उनका रन रेट मुम्बई से बेहतर नहीं है।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.