दुबई में खेले जा रहे मुम्बई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच धमाकेदार मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक छोर पर डटे रहकर कठिन परिस्थिति में टीम को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कराया।
रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 8 चौके एवं 3 छक्के से 70 रन बनाये। अपनी इस तूफानी पारी के बूते रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ दिया है।
Read Also : सरकारी योजनाओ की जानकारी हिंदी में
दरअसल रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वे आईपीएल में 5आ हजारी क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। आपको बता दें की इससे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली ने आईपीएल में 5 हजारी क्लब में शामिल होने का कारनामा किया था और अब रोहित भी इस मुकाम को हासिल कर चुके है।
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने है। सबसे कम गेंदे खेलते हुए 5 हजारी क्लब में शामिल होने वाले वे सुरेश रैना के बाद दूसरे खिलाड़ी बने। रैना ने कुल 3619 गेंदों 5 हजार रनों का आंकड़ा छुआ था जबकि रोहित शर्मा ने 3817 गेंदों में यह कीर्तिमान हासिल किया। वहीं विराट कोहली ने 3827 गेंदों में 5 हजार रन पूरे किये थे।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.