सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को इसी हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दोनों को समन भेज सकता है। बताया जा रहा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में श्रद्धा और सारा के नाम लिए हैं। एनसीबी ने रिया को 2 दिन की पूछताछ के बाद 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वे मुंबई की भायखला जेल में हैं।
Read Also : सरकारी योजनाओ की जानकारी हिंदी में
रिया की जमानत अर्जी 2 बार खारिज हो चुकी है। उन पर आरोप हैं कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करती थीं। ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुशांत के स्टाफ के लोग और कुछ ड्रग्स पैडलर भी शामिल हैं। सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा रिया के वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद हुआ था। चैट में ड्रग्स खरीदने की बातचीत पता चली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने श्रद्धा और सारा समेत बॉलीवुड के 25 सेलेब्रिटीज के नाम एनसीबी को बताए हैं। इन पर ड्रग्स लेने या ड्रग्स के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.