MIvCSK: पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे धोनी, तोड़ेंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, गेल-डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका



कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल 2020 का नया संस्करण 19 सितंबर से खेला जाना है। आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस मुम्बई का सामना उपविजेता चेन्नई से होगा जोकि दुबई के शेख जायद स्टेडियम में खेला जायेगा, मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से होगा।

CSK की टीम आईपीएल को आईपीएल की शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है। टीम के इकलौते बायें हाथ के विशेषज्ञ बल्लेबाज सुरेश रैना ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नाम वापस लिया जबकि इकलौते ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से नाम वापस लिया। 2 बड़े नाम बाहर होने से चेन्नई की टीम को कहीं न कहीं इनकी कमी महसूस होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके CSK के कप्तान अकेले ही दारोमदार लेकर टीम को एक बार फिर खिताबी जीत दिलाने के लिए हुंकार भर चुके है। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले ही मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते है। वे पंजाब में क्रिस गेल एवं बैंगलोर के एबी डिविलियर्स को पछाड़ सकते है। आइए जानते है किन रिकॉर्ड को महेंद्र सिंह धोनी ध्वस्त कर सकते है। 

1. चेन्नई के कप्तान पहले ही मैच में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ सकते है। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर है और 190 मैच में 4432 रन बना चुके है जबकि गेल इस सूची में छठे पायदान पर है। उन्होंने 4484  रन बनाये है यानी की पहले मैच में धोनी यदि 53 रन बना लेते है तो वे यूनीवर्सल बॉस क्रिस गेल को पीछे कर सकते है। हालांकि अभी पूरा सीजन बाकी है और इस रेस में धोनी व गेल की जंग लगी रहेगी। 

2. सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स को पीछे कर सकते है। डिविलियर्स 154 मैचों में 212 छक्के लगा चुके है और सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि धोनी 190 मैचों में 209 छक्के जड़ चुके है, मतलब की डिविलियर्स को पीछे करने के लिये उन्हें 4 छक्कों की आवश्यकता है। 

Post a Comment

0 Comments