CSK की टीम आईपीएल को आईपीएल की शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है। टीम के इकलौते बायें हाथ के विशेषज्ञ बल्लेबाज सुरेश रैना ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नाम वापस लिया जबकि इकलौते ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से नाम वापस लिया। 2 बड़े नाम बाहर होने से चेन्नई की टीम को कहीं न कहीं इनकी कमी महसूस होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके CSK के कप्तान अकेले ही दारोमदार लेकर टीम को एक बार फिर खिताबी जीत दिलाने के लिए हुंकार भर चुके है।
इन 7 धुरंधरों का दिखेगा जलवा :-
यूँ तो मैदान में दोनों टीमों के 22 खिलाड़ी जंग के लिए उतरेंगे लेकिन दोनो टीमो के ये 7 मुख्य खिलाड़ी धमाल मचा सकते है। मुम्बई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव पोलार्ड हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गजों का जलवा देखने को मिल सकता है जबकि चेन्नई की तरफ से शेन वाटसन, धोनी, ब्रावो जैसे दिग्गज धमाल मचायेंगे।
धोनी रिकॉर्ड के करीब
1. चेन्नई के कप्तान पहले ही मैच में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ सकते है। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर है और 190 मैच में 4432 रन बना चुके है जबकि गेल इस सूची में छठे पायदान पर है। उन्होंने 4484 रन बनाये है यानी की पहले मैच में धोनी यदि 53 रन बना लेते है तो वे यूनीवर्सल बॉस क्रिस गेल को पीछे कर सकते है। हालांकि अभी पूरा सीजन बाकी है और इस रेस में धोनी व गेल की जंग लगी रहेगी।
2. सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स को पीछे कर सकते है। डिविलियर्स 154 मैचों में 212 छक्के लगा चुके है और सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि धोनी 190 मैचों में 209 छक्के जड़ चुके है, मतलब की डिविलियर्स को पीछे करने के लिये उन्हें 4 छक्कों की आवश्यकता है।
दोनो टीमों की संभावित एकादश
मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, इशांत किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग इलेवन: एमएस धोनी (c & wk), शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डू प्लेसिस, केदार जाधव, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर और इमरान ताहिर

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.