IPL: जब एक ही पारी में वॉर्नर और बेयरस्टो ने जड़ा तूफानी शतक, रच दिया था इतिहास


coin master free spins


आईपीएल के पिछले संस्करण में हैदराबाद के मैदान पर मेजबान टीम सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया था। दोनो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक  जड़ा बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 114 एवं वॉर्नर ने 55 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा।
बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। बल्लेबाजी करने आई सनराइजर्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने मिलकर आरसीबी के गेंदबाजो की जबरदस्त खबर ली, तथा पहले विकेट के लिए 185 रन जोड़े। बेयरस्टो 56 गेंदों में 114 एवं वॉर्नर ने 55 गेंदों में 110 रन बनाएं 20 ओवर में हैदराबाद ने 231 रन बनाये। शतकीय पारी से बेयरस्टो एवं वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है।
1.दरअसल T20 के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ जब एक ही पारी में 2 शतक लगे जबकि आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ। इसके पहले RCB की तरफ से विराट-डीविलियर्स ने 2016 में गुजरात के खिलाफ एक ही पारी शतक जड़े थे।
2. वॉर्नर ने आईपीएल में 4 शतक जड़ चुके है इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वॉटसन और कोहली की बराबरी कर ली है।
3. T20 इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब दोनो ओपनर ने शतक जड़े।
4. सनराइजर्स के आईपीएल में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है।



5. बेयरस्टो आईपीएल में सबसे कम पारी खेलने के बाद पहला शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने उन्होंने तीसरी पारी यह कारनामा किया।

Post a Comment

0 Comments