डेब्यू मैच में ही देबदत्त पडीकल ने रचा इतिहास, तोड़े एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड





आईपीएल के 13 वे सीजन के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की बीच खेला जा रहा है। कोहली की अगुवाई वाली rcb इस बार नए अंदाज में है और खुद को खिताब की प्रबल दावेदार मान रही है।
 सनराइजर्स के के खिलाफ पहले मुकाबले में RCB के कप्तान विराट ने देबदत्त पडीकल को डेब्यू करने का मौका दिया। पडीकल वही बल्लेबाज है जिन्होंने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था और आज विश्वस्तरीय गेंदबाजो के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा जग जाहिर की। आईपीएल पहले ही मैच में देबदत्त ने अर्धशतकीय पारी खेली। 
उन्होंने फिंच के साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन जोड़े। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौके से 56 रन की पारी खेली। इस तरह उन्होंने डेब्यू मैच में पचासा जड़ा। आपको बता दें की देबदत्त रणजी, सैयद मुस्ताक, विजय हजारे ट्रॉफी के डेब्यू मैच में भी 50 से अधिक रन की पारी खेल चुके है। अपनी इस यादगार पारी से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर लिए है।


1. 2010 में केदार जाधव के बाद देबदत्त ऐसे पहले खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में पचासा जड़ा। 
2. डेब्यू मैच में अर्धशतक आखिरी बार 2016 में सैम करने ने जड़ा था। अब 2020 में देबदत्त ने यह कारनामा करके दिखाया। 
3. वे डेब्यू आईपीएल मैच में अर्धशतक जड़ने वाले 19 वें खिलाड़ी बने। 
4. पडीकल आईपीएल के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 20 वर्ष  76 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इसके पहले श्रीवत्स गोस्वामी ने 19 वर्ष 1 दिन की उम्र में पचासा जड़ा था। 

Post a Comment

0 Comments