भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर प्रतिभाओं को जानते और पहचानते हैं। आईपीएल के 13वें सीजन में पूर्व भारतीय ओपनर ने कुछ युवा बल्लेबाजों का नाम लिया है, जो विश्व क्रिकेट में छा सकते हैं।
गौतम गंभीर ने कहा कि अनिल कुंबले के नेतृत्व में निकोलस पूरन को और उभरना चाहिए। स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में गौतम गंभीर ने कहा, ''मेरे लिए निकोलस पूरन ऐसा युवा खिलाड़ी है, जिसे मैं आईपीएल में खेलते देखना चाहूंगा। हम डिविलियिर्स के बारे में बात करते हैं और उन्हें 360 डिग्री प्लेयर बताते हैं, लेकिन निकोलस पूरन के पास हर तरह के शॉट्स हैं। वह रिवर्स स्वीप, नार्मल स्वीप के साथ ही बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''जब ऐसा खिलाड़ी जब अनिल कुंबले जैसे कोच के अंडर में खेलता है तो उसमें आत्मविश्वास आता है। अनिल कुंबले उनमें से बेस्ट निकलवा सकते हैं। वह बड़े कोच हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब को खिताब जितवा सके।''
एक अन्य पूर्व क्रिकेटर न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने भी निकोलस पूरन की बहुत तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है। उसे जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्हें शीर्ष क्रम में भेजा जाना चाहिए ताकि उन्हें खेलने के लिए अधिक गेंदें मिलें।''

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.