
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा को लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जगह लेने के लिए एक युवा तैयार हो रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल जो इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले हैं उनको विराट का उत्तराधिकारी बताया।
इस साल टूर्नामेंट में पंजाब की कप्तानी का जिम्मा राहुल को दिया गया है। इससे पहले वह आर अश्विन की कप्तानी में खेलते थे। अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। राहुल की कप्तानी के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा कि वह देखना चाहेंगे कि मैच में उनकी रणनीति कैसी रहती है।
आकाश ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी अच्छी रहेगी। दरअसल हमें उनकी कप्तानी के बारे में पता चल जाएगा, वह मैच को कैसे चलाते हैं और किस तरह की रणनीति का प्रयोग करते हैं। अगर हम कोहली और रोहित को देखते हैं तो वो दोनों ही एक ही उम्र के हैं और एक वक्त के बाद आपको ऐसा महसूस होगा कि वो कप्तान जैसे ही नहीं हैं अब।"
भारतीय टीम में नियमित कप्तान के अलावा अगले कप्तान को तैयार किए जाने की प्रथा को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चलाया। उन्होंने विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी छोड़ने से पहले तैयार किया और वह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.