अनुराग कश्यप पर दर्ज होगा केस! एक्ट्रेस पायल घोष मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करेंगी


अभिनेत्री पायल घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ आज शाम मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती हैं। अभिनेत्री घोष ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। घोष ने दावा किया था कि कश्यप उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी।
coin master free spins

बीती रात 1 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहकर अनुराग कश्यप को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूज्यनीय हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं। भाजपा सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो। 2 दिन पहले अनुराग कश्यप ने सांसद रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगाया था।

अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने इन आरोपों के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए आरोप को झूठे और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। वकील की ओर से फिल्म निर्माता को पीड़ित बताया गया। इसमें आगे कहा गया है कि अब #MeToo जैसे सामाजिक आंदोलन को चरित्र हनन के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

Post a Comment

0 Comments