मिलर ने कहा- माही जैसा फिनिशर कोई नहीं, मैं उनकी तरह खेलना चाहता हूं!

IPL in UAE | I want to finish like MS Dhoni - David Miller | Cricket News

साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर समेत कई विदेशी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के कायल हैं। मिलर ने कहा कि धोनी जैसा फिनिशर कोई नहीं है। वे दबाव में भी शांत रहकर आसानी से मैच जीत लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी धोनी की तरह बल्लेबाजी करना चाहते हैं।
SPICE MONEY

इस बार कोरोना के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं, जबकि मिलर पहली बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। वे 8 साल तक किंग्स इलेवन पंजाब से खेले हैं।

मिलर ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं धोनी को बहुत पसंद करता हूं। खासकर उनके शांत रहने के स्वभाव का। इस तरह वे हर मुश्किल हालात में खुद को नियंत्रित रखते हैं। मैं भी मैदान पर उनके जैसी ऊर्जा के साथ रहना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बल्लेबाज के तौर पर उनकी भी कई कमियां और ताकत हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही है। टारगेट का पीछा करते मैं भी उनकी तरह ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं। मैं बिल्कुल उनकी स्टाइल में ही मैच फिनिश करना चाहता हूं।’’

मिलर ने कहा, ‘‘देखते हैं कि मेरा करियर किस तरह चलता है और खत्म होता है। उसके बाद ही में खुद को लेकर आकलन कर सकता हूं। निश्चित तौर पर धोनी अकेले बेस्ट फिनिशर हैं। उन्होंने कई बार खुद को साबित भी किया। मैं उन्हें खेलते देखना पसंद करता हूं।’’

Post a Comment

0 Comments