पैट कमिंस ने बताई ऑस्ट्रेलिया की हार की वजह, कहा इस ओवर में बदल गया पासा

Pat Cummins

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बार जीत के करीब पहुंचकर मिली हार को पचाना बहुत मुश्किल है.

इंग्लैंड ने आठ विकेट 149 रन पर गंवाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करके दो विकेट पर 144 रन बना लिए थे, लेकिन पूरी टीम 207 रन पर आउट हो गई.
coin master free spins
तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है. कमिंस ने कहा, ‘मैं इस मैच के फुटेज देखूंगा. हमें 40वें ओवर तक लगा था कि मैच हमारी गिरफ्त में है, लेकिन फिर पासा पलट गया. हमें उन्हें 200 रन पार करने देना नहीं चाहिए था.’

उन्होंने कहा,‘इस हार को पचाना मुश्किल है. हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन आखिरी 10 ओवर में अतिरिक्त 40-50 रन दे दिए.’

कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को इस तरह की पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि 2023 में भारत में वर्ल्ड कप में ऐसी ही पिचों से सामना होगा.

Post a Comment

0 Comments