cg khadya satta matka kalyan matka result bihar dakhil kharij tnpds smart ration card apply अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में आज आईपीएल के इस संस्करण का उद्घाटन मुकाबला खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन मुम्बई को 5 विकेट से हराकर पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। मुम्बई की ओर से सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाये जबकि चेन्नई की ओर से रायडू ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला।
मुम्बई की बल्लेबाज़ी :-
टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। रोहित शर्मा और डिकॉक ने बेहतरीन शॉट्स खेलकर अपने तेवर दिखाये लेकिन 4.4 ओवर के दौरान रोहित को चावला ने चलता कर दिया। डूबती हुई पारी सौरभ तिवारी ने संभाला उन्होंने एक छोर संभालते हुए 42 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरी ओर से उन्हें भरपूर साथ नहीं मिला। मुम्बई की तरफ से सौरभ के अलावा डिकॉक ने 33, पंड्या ने 14, पोलार्ड ने 18, सूर्यकुमार यादव ने 17 रन बनाए।
चेन्नई की ओर से लुंगी ऐंगीडी को 3, दीपक चाहर को 2, और जडेजा को 2 तथा चावला सैमकरन को 1-1 विकेट मिला।
Read Also : सरकारी योजनाओ की जानकारी हिंदी में
चेन्नई की बल्लेबाजी :-
163 रनों के लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुये चेन्नई के दोनो सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। गर्त की ओर जा रही टीम की नैया को रायडू और डुप्लेसिस ने पार लगाया। दोनो ने 115 रन जोड़े। जिसमें से रायडू 48 गेंदों में 6 चौके एवं 3 छक्के से 71 रन बनाकर आउट हुए जबकि डुप्लेसिस ने अंत तक डटे रहते हुए नाबाद 58 रन बनाये। जबकि सैम करन ने आतिशी 5 गेंदों में 18 रन की पारी खेली।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.