मुंबई इंडियंस के पुरे शेड्यूल की घोषणा

IPL 2020: Full Schedule/Fixtures, Timings, Venues of Mumbai Indians (MI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का नाम पहले स्थान पर आएगा. मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस की टीम लीग के इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 19 सितंबर को अबु धाबी में खेलेगी. वहीं मुंबई का आखिरी मैच 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ शारजांह में होगा.
coin master free spins

आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम हर टीम के साथ 2-2 मैच खेलेगी यानी कि सात टीमों के साथ कुल 14 मैच खेलेगी. सबसे ज्यादा 8 मैच अबू धाबी, 3 मैच दुबई और 3 मैच शारजांह में खेले जाएंगे.

मौजूदा विजेता के तौर पर 13वें सीजन में उतर रही मुंबई इंडियंस टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम ने 2013, 2015, 2017 और 2019 खिताब अपने नाम किया है. सवाल यह है कि क्या मुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पांचवां खिताब जीत पाएगी या नहीं?


टीम को हालांकि सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा निजी कारणों से इस बार आईपीएल से नाम वापस ले चुके हैं. मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाते हैं और मुंबई की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा है.

Post a Comment

0 Comments