डिविलियर्स ने कहा- विराट ने सामने आकर टीम को लीड कर उदाहरण पेश किया, उनके जैसे कप्तान को फॉलो करना आसान

Virat Kohli, AB de Villiers and why cricket should be concerned by players'  ever-increasing workload

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के सीनियर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स कप्तान विराट कोहली से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आरबीसी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका श्रेय कोहली को जाता है। उन्होंने सामने आकर टीम को लीड करते हुए उदाहरण सेट किया है। उनके जैसे कप्तान को फॉलो करना आसान होता है।
SPICE MONEY

इस बार कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के डिविलियर्स आरसीबी टीम से खेलते हैं, जिसके कप्तान कोहली ही हैं।

आरसीबी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक महीने पहले से ही आईपीएल को लेकर सबकुछ क्लियर हो गया था। बीसीसीआई ने शानदार काम किया है। हम भी आईपीएल खेलने के लिए काफी उत्साहित थे। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने कड़ी मेहनत की है। ऐसा लगता है कि जैसे हम सभी ने कड़ी मेहनत वाला यह माहौल खरीदा है। इस तैयारी का पूरा श्रेय कोहली को जाता है। वे उदाहरण पेश कर हुए सामने आकर टीम को लीड करते हैं। जब आपके पास ऐसा कप्तान होता है, तो उसे फॉलो करना काफी आसान हो जाता है।’’

डिविलियर्स ने कहा, ‘‘इस बार कुछ अलग सा महसूस हो रहा है। ऑप्शन के तौर पर हमारे पास पर्याप्त बैकअप है। विराट और कोच बेस्ट प्लेइंग इलेवन को सिलेक्ट कर सकते हैं। हमारे पास बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग जैसे सभी क्षेत्रों में काफी ऑप्शन है।’’

Post a Comment

0 Comments