ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आगामी क्रिकेट मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
स्टेडियम में दर्शकों के साथ ऑस्ट्रेलिया में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला था, जो कि मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर हुआ था। आगामी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।
सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, "कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों को देखते हुए सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।" टिकटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके बाद दर्शकों से अपने मोबाइल को स्वाइप करने के लिए कहा जाएगा, ताकि संक्रमण होने अथवा फैलने की स्थिति में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा सके।
इसके साथ ही मैदान को छह हिस्सों में बांटा जाएगा और मैच देखने आए लोगों को अपना अपने हिस्से में ही रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 सितंबर को ब्रिसबेन के द एलन बॉर्डन फील्ड में खेला जाएगा।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.