संजू सैमसन (Sanju Samson) ने चेन्नई (CSK vs RR) के खिलाफ मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 19 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया. पीयूष चावला से लेकर रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपना अर्धशतक जमाया. चावला के एक ओवर में 28 रन बना. सैमसन ने 19 गेंद पर अर्धशतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड बना दिया.
1. संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम आईपीएल की दो पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस मैच से पहले उन्होंने आईपीएल 2018 में आरसीबी के खिलाफ खेली अपनी पारी में 10 छक्के जमाए थे.
2. संजू सैमसन CSK के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले Kl राहुल ने 2019 में CSK के विरुद्ध 19 गेंदों सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।
3. ) आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
राजस्थान के लिए ओवैस शाह ने भी 19 गेंद पर आईपीएल में पचासा ठोका है. राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.