गरीबी की तंगहाली में पाकिस्तान क्रिकेट, कोरोना टेस्ट के लिए खिलाड़ियों से ले रहा पैसा



पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। बोर्ड ने अब घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों से कोरोना टेस्ट के पैसे तक मांग लिए हैं। वहीं, पीसीबी ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी इंग्लैंड से बायो-सिक्योर माहौल बनाने के लिए मदद मांगी है। यह सीरीज अगले महीने पाकिस्तान में ही होगी।
coin master free spins
दरअसल, पाकिस्तान में 30 सितंबर से रावलपिंडी और मुल्तान में नेशनल टी-20 चैम्पियनशिप शुरू होनी है। इसके लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को शुरुआती दो कोरोना टेस्ट अनिवार्य कराना है। पीसीबी ने कहा कि पहले टेस्ट के रुपए पैसे चुकाने होंगे, जबकि दूसरी जांच का खर्च बोर्ड उठाएगा।

पाकिस्तान बोर्ड ने घरेलू टूर्नामेंट्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। कायदे-आजम ट्रॉफी के मैच 18 अक्टूबर से अगले साल 5 जनवरी तक कराची में खेले जाने हैं। वहीं, नेशनल टी-20 चैम्पियनशिप 30 सितंबर से 18 अक्टूबर तक खेली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments