मुम्बई इंडियंस ने कर दी ये 3 सबसे बड़ी गलती, वरना बनता 200 से अधिक का स्कोर


Uploading: 5382371 of 5382371 bytes uploaded.



कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए आईपीएल का आगाज आज हो चुका है। अबुधाबी के शेख जायज़ स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर मुम्बई को बल्लेबाज़ी का निमंत्रण दिया। मुम्बई की ओर से सौरभ तिवारी के बेहतरीन पारी की बदौलत 162 रन बना पाई। जिस तरह से मुम्बई ने शुरुआत में चेन्नई के गेंदबाजो को तेवर दिखाये थे मानो ऐसा लग रहा था ओपनिंग मैच में ही मुम्बई 200 का पहाड़ सा स्कोर बना देगी लेकिन मुम्बई ने ये 3 बड़ी गलतियां कर दीजो उन्हें उस मुकाम तक नहीं ले जा सकी। 


1. क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा ने मुम्बई की शानदार शुरुआत दिलाई। दोनो ने 46 रन जोड़े। लेकिन इस शुरुआत को बड़ी साझेदारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। कप्तान रोहित शर्मा 12 रन  बनाकर आउट हो गये। इसके बाद 33 रन बनाकर डिकॉक ने अपना विकेट गंवा दिया। 
2. मुम्बई की दूसरी सबसे बड़ी गलती यह रही की मिडिल ऑर्डर में सौरभ के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल सका जिसकी वजह से एक छोर पर खड़े सौरभ ने ही रन बनाये जबकि दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड जैसे खिलाड़ी सस्ते में आउट हुए। 
3. मुम्बई की तीसरी सबसे बड़ी गलती रही की हार्दिक पंड्या ने जल्दबाजी के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। शुरुआत में उन्होंने तेवर दिखाये और 2 छक्के जड़े लेकिन एक ओर हार्ड हीटिंग के चक्कर में वे अपना विकेट खो बैठे। 

Post a Comment

0 Comments