इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने रविवार को अपने कमेंट्री पैनल के लिए नामों की घोषणा कर दी। हर्षा भोगले साथ ही अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुनील गावस्कर, इयान बिशप और कई दूसरे आईपीएल मैच के दौरान अपने विचार साझा करते दिखाई देंगे। हालांकि, कमेंट्री पैनल के लिए नामों की जो लिस्ट जारी की गई है उनमें संजय मांजरेकर शामिल नहीं हैं।
इस बार स्टार स्पोर्ट्स ने हिन्दी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री पैनल के लिए अलग से नाम जारी किया है। मांजरेकर का नाम किसी भी कमेंट्री पैनल की लिस्ट में नहीं है। अंग्रेजी के लिए जारी कमेंट्री पैनल की लिस्ट में मार्क निकोलस भी दिखाई देंगे, जो कि आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैचों में कमेंट्री करते नजर आते हैं। कुछ आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर चुके जेपी ड्यूमिनी भी पैनल का हिस्सा होंगे।
कमेंट्री पैनल की लिस्ट में लिसा स्थलेकर और अंजुम चोपड़ा दो महिला कमेंटेटर के नाम भी शामिल हैं। आईसीसी हॉल ऑफ फेमर लिसा पहले भी आईपीएल की कमेंट्री पैनल का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं अंजुम चोपड़ा को भारतीय क्रिकेट में महिलाओं की आवाज के तौर पर जाना जाता है।
72 वर्षीय गावस्कर भी कमेंट्री के लिए यूएई जाएंगे। जबकि ब्रेट ली, डीन जोन्स, ब्रायन लारा, ग्रेमी स्वान और स्कॉट स्टायरिश मुंबई से कमेंट्री की कमान अपना हाथों में संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे के. श्रीकांत तमिल में और एमएसके प्रसाद तेलुगू में कमेंट्री करते दिखेंगे। भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच संजय बांगड़ हिन्दी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे।
हिन्दी कमेंट्री पैनल में शामिल नाम:
आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, आशीष नेहरा, जतिन सप्रू, निखिल चोपड़ा, किरण मोरे, आजत आगरकर और संजय बांगड़।
अंग्रेजी कमेंट्री पैनल में शामिल नाम:
इयान बिशप, साइमन डोल, कुमार संगकारा, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, रोहन गावस्कर, दीप दासगुप्ता, शिवा रामाकृष्णन, अंजुम चोपड़ा, मुरली कार्तिक, मार्क निकोलस, केविन पीटरसन, जेपी ड्यूमिनी, लिसा स्थेलकर, डेरेन गंगा, पोमी बांगवा, माइकल स्लेटर और डैनी मॉरिसन।
डगआउट के लिए कमेंटेटरों की लिस्ट में शामिल नाम:
डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिश, ब्रायर लारा, ब्रेट ली और ग्रीम स्वान।
तमिल कमेंट्री पैनल में शामिल नाम:
आर मुथुरमण, राधाकृष्णन श्रीनिवासन, बी बालाकृष्णन, के. वी. नारायणन, आरजे बालाजी, अभिनव मुकंद, एस रमेश, एस बद्रीनाथ, हेमंग बादानी और कृष्णामाचारी श्रीकांत।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.