आईपीएल 2020: यह है RCB टीम की कमजोरी, आकाश चोपड़ा ने खोले राज


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और फाइनल मैच 10 नवंबर को होगा। 

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अपना पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स  हैदराबाद से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आरसीबी की कमी के बारे में बताया है।
SPICE MONEY

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल  'आकाशवाणी' पर आरसीबी की टीम का विश्लेषण करते हुए कहा कि डेथ ओवर बॉलिंग और डेथ ओवर बैटिंग उनकी समस्या है। आकाश चोपड़ा ने कहा, ''आरसीबी में कुछ चमकती हुई कमजोरियां है। यह तथ्य है कि जब आप पहली नीलामी में पीछे रह जाते हैं तो आप हमेशा पीछे रहते हैं। क्योंकि जब आप मिनी ऑक्शंस या ट्रेडिंग विंडो से खिलाड़ियों को खरीदना चाहते हैं तब भी गेप रह जाते हैं। उन्हें भरने के लिए आपको सही खिलाड़ी नहीं मिलते।''

उन्होंने कहा, ''उनकी एक बड़ी समस्या है- डेथ ओवर में बल्लेबाजी। यदि विराट कोहली और एबी डिविलियिर्स अंत तक खेलते हैं तो अच्छा है, लेकिन नहीं खेलते तब उनके पास कोई विकल्प नहीं होता। यह चिंता की बात है। हालांकि उनके पास मोइन अली, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और क्रिस मौरिस हैं, लेकिन इनसे टीम के हित में नतीजे नहीं निकलते।''

आकाश चोपड़ा ने कहा, ''शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए भी खेल चुके हैं, रन बना चुके हैं, वे अनुभवी हैं। उन्हें मोइन अली को निचले क्रम में खिलाना चाहिए क्रिस मौरिस के साथ उनकी गणित सही बैठ सकता है। टीम की दूसरी बड़ी समस्या डेथ ओवरों में गेंदबाजी है। क्रिस मौरिस डेथ ओवर के बहुत बढ़िया गेंदबाज नहीं हैं, डेल स्टेन के साथ भी यही बात है। आपके पास नवदीप सैनी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज हैं लेकिन उन्हें वह आत्मविश्वास नहीं दिया गया, जिसकी उन्हें जरूरत है।''

बता दें कि आरसीबी को अभी आईपीएल खिताब जीतना है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यूएई की स्थितियां टीम को रास आएंगी। एरोन फिंच के आने से टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी। शायद टीम का भाग्य बदल जाए। आरसीबी की पूरी टीम इस तरह हैं:

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, पवन देशपांडे, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, एडम जांपा, डेल स्टेन।

Post a Comment

0 Comments