आईपीएल 2020: KXIP के खिलाड़ियों का डांस देख प्रीति जिंटा ने कही ये बात!


आईपीएल शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। 19 सितम्बर से पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ इस लीग का आगाज हो जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीमों की सोशल मीडिया टीम भी अपने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और ट्रेनिंग की वीडियो-फोटो शेयर करती रहती है। इसमें कभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत दिखती है तो कई बार उनको मस्ती-मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है। इस कड़ी में एक भी खिताब नहीं जीत सकी किंग्स इलेवन पंजाब ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके खिलाड़ी नाचते नजर आ रहे हैं। इस पर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने मजेदार कमेंट किया है।
SPICE MONEY

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और हरप्रीत डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस शुरू करने से पहले अर्शदीप गेंदबाजी करते दिखाई पड़ते हैं वहीं हरप्रीत के हाथों में बैट है। इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस मजेदार वीडियो पर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने भी मजेदार कमेंट किया है।

Read Also : जन सूचना पोर्टल राजस्थान 2021: Jan Suchan Portal Rajasthan

आईपीएल में इस साल किंग्स इलेवन पंजाब युवा बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी। टीम दुर्भाग्शाली है कि उसने अभी तक एक बार भी खिताब अपने नाम करने में सफलता नहीं पाई है। टीम इस बार अपने अभियान की शुरुआत 20 सितम्बर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। यह मैच रात 7.30 बजे से खेला जाएगा।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस प्रकार है: 

केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, मुजीब जादरान, शेल्डन कॉट्रेल, हार्डस विलजोन, दर्शन नलकंडे, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मंदीप सिंह, सरफराज खान, के गौतम, जे सुचित, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, तजिंदर ढिल्लों, प्रभसिमरन सिंह और मुरुगन अश्विन।

Post a Comment

0 Comments