आतिशी पारी से रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा अफरीदी और गेल का विश्व रिकॉर्ड, देखें सूची

वानखेड़े के मैदान में खेले जा रहे भारत और विंडीज़ के बीच सीरीज डिसाइडर मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजो ने विंडीज़ की लंका लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2 मैचों से खामोश रोहित शर्मा के बल्ले ने आज जमकर आग ऊगली।

उन्होंने 22 गेंदों में जबरदस्त पचासा जड़ा एवं 34 गेंदों में 5 छक्के एवं 6 चौके से 208 के स्ट्राइक दर से 71 रन बनाये। लोकेश राहुल ने उनका बखूबी साथ निभाया। दोनो बल्लेबाजो ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े। इसी के साथ ही भारत T20I में सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक 100 से अधिक साझेदारी के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी करी, जिन्होंने 22 बार यह कारनामा किया था।

इसके अलावा भारत की ओर से आतिशी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने कमाल का कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वे छक्के लगाने के मामले में सबका रिकॉर्ड तोड़ते चले जा रहे है। रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी से शाहिद अफरीदी और गेल जैसे धुरंधरों को पछाड़ा।


दरअसल रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्कों का अनोखा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले गेल और अफरीदी के बाद दुनिया के तीसरे बल्लेबाज है। इसके अलावा वह पहले भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्कों का आंकड़ा छुआ।

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने मात्र 360 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल क़िया। रोहित शर्मा ने इस मामले में शाहिद अफरीदी को पछाड़ा जिन्होंने 437 पारी में यह कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया था। रोहित शर्मा सबसे तेज यह आँकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बने।

Post a Comment

0 Comments