टेस्ट क्रिकेट के 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी, सूची में भारतीय धुरंधर शामिल

टेस्ट क्रिकेट मैच में ज्यादातर बल्लेबाज काफी धीमी गति स रन बनाता दिखता है लेकिन बहुत बार ऐसा हुआ है की टेस्ट क्रिकेट मैच में भी बल्लेबाज काफी तेज़ी से रन बनाता नजर आता हैI वहीं कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हैं। ऐसे में आज हम बात करते हैं, टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
ब्रायन लारा-जोर्ज बेली के नाम है विश्व रिकॉर्ड

टेस्ट मैच के एक ओवर में सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जोर्ज बेली के नाम है। इन दोनों ने एक ओवर में 28 रन बनाने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है

इनके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नंबर आता है, जिन्होंने एक ओवर में 27 रन जड़े हैं।

भारतीय बल्लेबाजों में पांड्या सबसे आगे


भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड धुरंधर ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के नाम है। हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में खेले गए टेस्ट मैच में एक ओवर में 26 रन ठोंक डाले थे I

इसमें उन्होंने लगातार 3 छक्के भी लगाए थे I इस मैच में उन्होंने तूफानी शतक भी जड़ा था। हार्दिक के साथ-साथ क्रैग मैकमिलन, ब्रैंडन मैकुलम, मिचेल जॉनसन और ब्रायन लारा ने भी एक ओवर में 26 रन जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

Post a Comment

0 Comments