भारत की टेस्ट टीम में बेहद कम समय के अंतराल में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके मयंक अग्रवाल ने भारत की वनडे टीम में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। कमाल के शॉट सिलेक्शन, बेहतरीन टाइमिंग और लाजवाब तकनीक के कारण मयंक आगामी सीरीज में रोहित शर्मा की जगह ले सकते है, चूंकि रोहित लगातार क्रिकेट खेल रहे है इसलिये उन्हें आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल टीम में शामिल किये जा सकते है। इसके अलावा मयंक शिखर धवन या फिर लोकेश राहुल का स्थान ले सकते है जिनकी खराब फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ दर्शा चुके है अपनी क्षमता :-
प्रतिभाशाली बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपनी क्षमता दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दर्शा चुके है। 7 पारियों में लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय सरजमीं पर मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा। यह शतक उनके लिए बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने करियर के पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। इसके बाद इसी सीरीज में मयंक ने शतक जड़ा। बांग्लादेश के भारत दौरे पर एक बार फिर मयंक का जलवा दिखा। उन्होंने करियर का दोहरा शतक जड़कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
लिस्ट A में क्रिकेट में भी मयंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 79 लिस्ट A मैचों में 3869 रन बनाये है जिसमें उनके 13 शतक एवं 15 अर्द्धशतक शामिल है।
क्या वनडे टीम में मिल सकता है मौका :-
जिस तरह से मयंक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी कर रहे है उन्हें लंबी अवधि का बल्लेबाज माना जा रहा है। 2023 विश्व की कप तैयारियों को मद्देनजर रखते हुये चयनकर्ता उन्हें आगामी न्यूज़ीलैंड दौरे में अपनी क्षमता वनडे में दर्शाने का मौका दे सकते है। मयंक अग्रवाल को उपकप्तान रोहित शर्मा की जगह मौका दिया जा सकता है या फिर वे शिखर धवन अथवा लोकेश राहुल का स्थान ले सकते है।
ऐसा इसलिए क्योंकि धवन और राहुल निरंतरता से बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे है ऐसे में टीम को परिपक्व बल्लेबाज की आवश्यकता है। मयंक अग्रवाल विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके है। आखिरी क्षणों में उन्हें चोटिल विजय शंकर की जगह मौका मिला था लेकिन वे अंतिम 11 में जगह बनाने में नाकाम रहे।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.