दूसरे T20 में इतिहास रच सकते है कोहली, बना सकते है कीर्तिमान, पोंटिंग को पछाड़ने का मौका

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय कप्ता विराट कोहली के बल्ले से गर्जना सुनने को मिली। टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने बल्ले से विराट पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान भी हासिल किये। विराट कोहली ने 50 गेंदों में 6 चौके एवं 6 छक्के से नाबाद 94 रन की पारी खेली। T20I में यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत और विंडीज़ के बीच सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान एक बार फिर अपने बल्ले से आग उगल सकते है एवं कई बड़े विश्व कीर्तिमान हासिल कर सकते है।

T20I में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच :-

विंडीज़ के खिलाफ पहले T20 में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के साथ ही विराट इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में अफगानी बल्लेबाज मोहम्मद नबी की बराबरी कर ली थी, जिन्होंने 12 बार यह खिताब अपने नाम किया था। आज यदि विराट एक बार फिर मैन ऑफ द मैच बनते है तो वे मोहम्मद नबी को पछाड़ देंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 75+ स्कोर :-

पिछले मैच में यादगार पारी खेलते हुए विराट कोहली ने 94 रन बनाये थे इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 75 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग के बराबर पहुँच गए है। पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान 112 बार 75 से अधिक स्कोर बनाया। आज कोहली एक बार 75 से अधिक स्कोर बनाकर उनसे आगे निकल सकते है।

Post a Comment

0 Comments