चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए भारत और विंडीज़ के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले में विंडीज़ की टीम ने कोहली एंड कंपनी को मात देते हुए सीरीज का पहला वनडे जीत लिया है।
भारत की ओर से पंत और अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, इसके जवाब में विंडीज़ की ओर से शिमरॉन हेटमयार और शै हॉप ने शहतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हेटमायर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
भारत की बल्लेबाजी :-
भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आये रोहित शर्मा और लोकेश राहुल टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत नहीं दिला पाये। लोकेश राहुल मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेहतरीन रंग में दिखाई दे रहे रोहित शर्मा 56 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट कोहली 4 रन पर चलते बने।
मात्र 80 रन के भीतर भारत के 3 अहम बल्लेबाज अपना विकेट खो चुके थे। नम्बर 4 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पंत के साथ मिलकर पारी संभाली। अय्यर ने 70 जबकि पंत ने 71 रन बनाये। इनके अलावा जाधव ने 40 और जडेजा ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत ने 50 ओवर में 287 रन बनाये।
विंडीज़ की बल्लेबाजी :-
288 रन के जवाब में बैटिंग करने आई विंडीज़ की शुरुआत भी बेहतर नहीं रही। सुनील ऐम्ब्रिस मात्र 9 रन। बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेटमायर ने हॉप के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजो को खूब छकाया, एवं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हेटमायर ने एक तरफ से तेजी से रन बटोरे तो दूसरी ओर हॉप ने एक छोर संभाले रखा। दोनो बल्लेबाजो के बीच 218 रनों की साझेदारी हुई। भारत के खिलाफ वनडे में विंडीज़ की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। शाइ ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। विंडीज़ ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
भारत की हार के 3 बड़े कारण :-
1. भारत की हार का पहला बड़ा कारण टॉप 3 बल्लेबाजों का फ्लॉप होना रहा। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली ने अपना विकेट सस्ते में गवायें
2. टीम इंडिया की हार की दूसरी सबसे बड़ी वजह खराब गेंदबाजी रही। भारत के प्रमुख बल्लेबाज विकेट चटकाने में नाकाम रहे।
3. भारत की हार का तीसरा सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग रहे। भारत ने गेंदबाजी के दौरान रन आउट के मौके छोड़े एवं कैच टपकाये।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.