INDvsWI: दूसरे T20 में भारत की करारी हार के 3 बड़े कारण, तीसरी गलती बनी बड़ी वजह

तिरुवनंतपुरम में खेले गए भारत और विंडीज़ के बीच हाई स्कोरिंग मैच में मेहमान टीम विंडीज़ ने मेजबान टीम को 8 विकेट्स रौंदकर लंबे समय के अंतराल के बाद भारत को T20 में परास्त किया।


विंडीज़ को तरफ से लेंडल सिमन्स जीत हीरो रहे जिन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। सीरीज में विंडीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली है।
पहली गलती :-

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर बल्ले से फेल रहे। वे 18 गेंदों में मात्र 15 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रोहित शर्मा से बेहद उम्मीदे थे लेकिन वे उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे। जबकि पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले लोकेश राहुल वे सस्ते में विकेट गंवा बैठे।

दूसरी गलती :-

शुरूआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद शिवम दुबे ने टीम की बेहतरीन वापसी कराई एवं उन्होंने अर्धशतक जड़ा। उनके आउट होते ही विंडीज़ ने एक बार फिर भारतीय टीम पर दबाव बना लिया और डेथ ओवर्स में भारतीय बल्लेबाजो को रोके रखा।

तीसरी गलती :-


भारत की हार का तीसरा सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग और गेंदबाजी रही। भारत ने फील्डिंग के दौरान 2 कैच टपकाये। 4.4 ओवर के दौरान भुवी की गेंद पर लुइस को जीवनदान मिला। पंत ने उनका कैच छोड़ा। इसके पहले इसी ओवर की दूसरी गेंद पर सिमन्स का कैच वाशिंगटन ने छोड़ा। दोनो ही बल्लेबाज भारतीय टीम की हार का सबब बने।

Post a Comment

0 Comments