भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली थी। सीरीज का दूसरा मैच केरल में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत के बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। भारत की तरफ से इस मैच में शिवम दुबे को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। दुबे ने इस दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 54 रन जड़ दिए।
ये उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक है। दुबे ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे से पारी के बाद इंटरव्यू में संजय मांजरेकर ने सवाल पूछे।
उन्होंने इस दौरान अपने नंबर-3 पर आने को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया की विराट भैया ने मैच से कुछ समय पहले उन्हें कहा की तुम आज नंबर-3 पर बल्लेबाजी करोगे।
दुबे ने बताया की उनका ताकत पावर है, और वो उसी के हिसाब से बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने आगे बताया की वो टाइमिंग के अनुसार शॉट खेल रहे थे, और ज्यादा जोर से शॉट नहीं लगा रहे थे।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.