भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन हो रहा है। इस सीरीज में अब तक के 2 मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे मैच में भारत की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसमें भारत के लिए शिवम दुबे ने जरुर एक शानदार पारी खेली।
हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारत द्वारा बनाए गए 170 रन के स्कोर को बौना साबित कर दिया। उनकी तरफ से लेंडल सिमंस ने 45 गेंद में 67 रन का सबसे बड़ा योगदान दिया। भारत की टीम की हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने पोस्ट मैच सेरेमनी में हिस्सा लिया।
इस दौरान विराट ने टीम की हार पर भी अपने विचार रखे, और इसकी वजह बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप कैच छोड़ते हैं, तो हमेशा आपको भारी पड़ने वाला है। उन्होंने साथ ही कहा की आप हर बार आखिरी के 4 ओवर में 40-45 रन बनाने की उम्मीद करते हैं, और ना कि सिर्फ 30 रन।
विराट ने इस दौरान शिवम दुबे की पारी की तारीफ़ भी की, और कहा कि उनकी वजह से हम अच्छा स्कोर बना पाए।
उन्होंने बताया कि शिवम दुबे को इसलिए आगे भेजा गया था, क्योंकि वो स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, और हमें पता था कि वेस्टइंडीज की टीम स्पिनर्स का इस्तेमाल करने वाली है।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.