राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का पहला T20 मैच खेला जा रहा है जिसमें कैरिबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए खूब रन बटोरे। बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाली दीपक चाहर आज सबसे महंगे साबित रहे। विंडीज़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन का पहाड़ सा स्कोर रखा। उनकी ओर से एविन लुइस, हेतमायर, पोलार्ड और होल्डर ने ताबड़तोड़ पारियाँ खेली।
208 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत उम्मीद के हिसाब से बेहतर नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी ओर लोकेश राहुल ने कोहली के साथ शानदार भागीदारी बनाकर टीम को आगे बढ़ाया।
लोकेश राहुल ने 40 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। जबकि विराट कोहली ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक अर्द्धशतक जमा चुके थे। विराट ने आतिशी छक्के लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्कों का आंकड़ा भी पार किया। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच T20 में आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। कभी रन बनाने के मामले में तो कभी सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में दोनो बल्लेबाजो में आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। इस होड़ में भारतीय कप्तान ने बाजी मार ली है। T20I में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में वे विराट रोहित से आगे आ गए है। रोहित ने 22 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है जबकि कोहली 23 बार यह कारनामा कर चुके है।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.