रोहित-राहुल का धमाल, भारत ने विंडीज़ को रौंदा, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे यह रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में खेले गए भारत और विंडीज़ के बीच दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के जाबांजो ने विंडीज़ को रौंदते हुए पहले वनडे की हार का बदला लेते हुए 107 रन के बड़े अंतर से मात दी। रोहित, राहुल के शतकों के बाद कुलदीप की हैट्रिक से भारत ने विंडीज़ को रौंदकर 1-1 से बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की बल्लेबाजी :-

टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरूआत बेहद शानदार रही। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजो ने 37 वें ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। रोहित शर्मा ने 159 रन बनाये जबकि राहुल ने भी कदम से कदम मिलाकर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
इसके बाद पंत और अय्यर ने भी आतिशी तेवर अपनाते हुए ताबड़तोड़ रन बनाये। अय्यर ने 53 जबकि पंत ने 16 गेंदों में 39 रन बनाये। 50 ओवर में भारत ने 387 रन बनाये।

विंडीज़ की बल्लेबाजी :-

388 रन के बड़े से लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए विंडीज़ को उनके सलामी बल्लेबाजो ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। एविन लुइस 30 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच के शतकवीर हेटमायर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
86 पर 3 विकेट गवाने के बाद हॉप और पूरन ने टीम की वापसी कराई दोनों बल्लेबाजो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच में बनाये रखा। पूरन के आउट होते ही टीम एक बार फिर बैकफुट ओर आ गई। इस दौरान कुलदीप ने हैट्रिक लेकर विंडीज़ की हार तय कर दी। 43.3 ओवर में पूरी टीम 280 पर ढेर हो गई।

टूटे यह रिकॉर्ड :-

1. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामले में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27) को पीछे छोड़कर सनथ जयसूर्या (28) की बराबरी कर ली।
2. रोहित के नाम इस साल सबसे ज्यादा रन वनडे अंतरराष्ट्रीय में बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित (1427) के बाद विराट कोहली और शाई होप का नाम इस लिस्ट में क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर है।
3. 1. कुलदीप यादव वनडे में भारत की ओर से 2 हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
4. कुलदीप वनडे क्रिकेट करियर में 2 बार हैट्रिक लेने वाले विश्व के छठे गेंदबाज बने। उनसे पहले मलिंगा, वसीम अकरम, बोल्ट और चामिंडा वास ऐसा अनोखा कारनामा कर पाये है।

Post a Comment

0 Comments