इतने रन बनाते ही इतिहास रच देंगे लोकेश राहुल, धोनी-युवराज के इस क्लब में होंगे शामिल

आज भारत और विंडीज़ के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में 3 T20 मैचों को सीरीज का आगाज होगा। शाम 7 बजे से भारत और विंडीज़ की टीमें आमने- सामने होंगी। रोहित की कप्तानी में बांग्लादेश को 2-1 से धूल चटाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज़ को धूल चटाने के लिए तैयार है।

Third party image reference
विंडीज़ के खिलाफ पहले T20 में भारत के धाकड़ बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब आ गए है। पहला अंतरराष्ट्रीय T20 में यदि वे 26 रन बना लेते है तो 2 गजब के कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

Copyright Holder: CRIC CLAVER CRICKET
दरअसल लोकेश राहुल अंतरराष्ट्रीय T20 में 1000 रन पूरे करने के बेहद करीब आ गए है। यदि आज वे 26 वां रन पूरा कर लेते है तो T20I में हजार रनों का आंकड़ा पार कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बन जायेंगे। लोकेश राहुल से पहले भारत की ओर से T20 के 1 हजार रन रोहित शर्मा, विराट कोहली, धोनी, सुरेश रैना, धवन और युवराज सिंह कर चुके है और आज लोकेश राहुल यह कीर्तिमान हासिल कर सकते है।

Third party image reference
राहुल अब तक 31 मैच को 28 पारी में 41 के औसत से 974 रन बना चुके है। यदि वे 29 वीं पारी में हजार रन पूरे कर लेते है तो भारत की तरफ से T20I में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जायेंगे। इसके अलावा विश्व में सबसे तेज 1 हज़ार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे। सबसे तेज हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म के नाम है जिन्होंने 26 पारी में यह मुकाम हासिल किया था।

Post a Comment

0 Comments