पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में एडिलेड टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 रनों की पारी खेली। जिस तरह से डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे उससे हर किसी को यह उम्मीद थी को लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड टूट जाएगा।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने अचानक से ऑस्ट्रेलियाई पारी की घोषणा कर दी जिससे डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से रह गए। मैच के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा कि अब 400 रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा ही तोड़ सकते हैं।
वहीं अब खुद ब्रायन लारा ने भी माना है कि उनके 400 रनों के रिकॉर्ड को रोहित शर्मा ही तोड़ सकते हैं। लारा का मानना है कि रोहित एक आक्रमक बल्लेबाज हैं और यदि टेस्ट मैच के दौरान उनका दिन अच्छा रहा तो 400 रनों के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
इसके साथ - साथ लारा ने कहा कि उनके नजर में एक और भारतीय है जो इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ सकने में सफल रह सकते हैं।
लारा ने कहा कि पृथ्वी शॉ में उन्हें यह संभावना नजर आती है। उनके पास काफी समय है और उनकी बल्लेबाजी में आक्रमकता नजर आती है।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.