अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में अब बहुत बड़े स्कोर बनते हुए देखे जाते हैं I आजकल 300 से अधिक का स्कोर हासिल करना इतना मुश्किल नहीं है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। ऐसे में आज हम आपके साथ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक ODI मैच की चर्चा करने वाले हैंI वर्ष 2007 में हुआ ये मैच काफी रोमांचकारी रहा था, जिसमें न्यूजीलैंड की तरफ से काफी बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली थी I
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 346 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 166 गेंदों में 181 रन बनाए थे।
ईस लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही अपने 4 विकेट सिर्फ 41 रन पर गंवा दिए थेI
जब टीम का स्कोर 49/4 था, तब भी उन्हें जीत के लिए 298 रन बनाने थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए, पीटर फुल्टन और क्रेग मैकमिलन ने एक बेहतरीन साझेदारी निभाई।
मैकमिलन और ब्रेंडन मैकुलम ने भी कड़ी मेहनत की और छठे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। इस दौरान मैकमिलन 96 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, मैकुलम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 86 रन बनाए और अपनी टीम को सबसे यादगार जीत दिलाई।
इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने 3 गेंद शेष रहते 49.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
यह न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन था, जिस वजह से उन्हें इस बेहद रोमांचक और एक तरफ़ा मैच में जीत हासिल करने में सफलता मिली।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.