पृथ्वी शॉ ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, जड़े इतने चौके-छक्के,कार्तिक ने 235 गेंद खेल मचाया गदर

भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय रणजी ट्रॉफी के मैच जारी हैं। इस दौरान कई अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

पृथ्वी शॉ ने ठोका तूफानी दोहरा शतक


मुंबई के लिए दूसरी पारी में ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने तूफानी दोहरा शतक जड़ दिया। पृथ्वी ने 174 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए। पृथ्वी ने इस पारी में 84 गेंद में अपना शतक पूरा किया था।


वो कुल 179 गेंद में 202 रन बनाकर आउट हुए। मैच की पहली पारी में भी पृथ्वी ने 66 रन बनाए थे। मुंबई ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए थे।


पृथ्वी ने बैन के बाद घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की है। उनकी जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है।

दिनेश कार्तिक ने ठोका शतक

तमिलनाडु के लिए खेलते हुए कप्तान दिनेश कार्तिक ने शतक जड़ दिया है। कार्तिक ने कर्नाटक के खिलाफ 235 गेंद में 113 रन की पारी खेली।

इस दौरान कार्तिक ने 16 चौके लगाए। तमिलनाडु की टीम इस दौरान 109.3 ओवर में 307 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में कर्नाटक की तरफ से गौथम ने 6 विकेट लिए।

Post a Comment

0 Comments