करारी हार के बाद तीसरे टी-20 में इन 4 धुरंधरों की वापसी संभव, नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें इस समय 3 मैच की टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रही हैं। इस सीरीज में 2 मैच समाप्त हो चुके हैं, और अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। भारत की टीम को दूसरे टी-20 में 8 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इस सीरीज का तीसरा मैच 11 दिसम्बर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण शाम 7 बजे स्टार स्पोर्ट्स, डीडी स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।

इन 4 धुरंधरों की वापसी संभव

अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा।

इस मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। ऐसे में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को आराम दिया जा सकता है।

नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

तीसरे टी-20 में भारत के लिए जीत काफी महत्वपूर्ण होगी ऐसे में शिवम दुबे को पिंच हिटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, और उन्हें रोहित के साथ ओपनिंग में भेजा जा सकता है इससे पावरपले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाए जा सकते हैं

भारत की संभावित एकादश

रोहित शर्मा, शिवम दुबे, विराट कोहली, केएल राहुल, संजू सैमसन, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव

Post a Comment

0 Comments