IPL 2019: नीलामी के नतीजे हुए घोषित, देंखे सभी खिलाड़ियो की सूची एवं रकम की पूरी जानकारी

आईपीएल के 2019 संस्करण के लिए आज जयपुर में नीलामी आयोजित की गई थी, जिसमें 351 खिलाड़ियो की किस्मत नीलामी हथौड़े के तले थी। जिसमें कई खिलाड़ियो को निराशा हाथ लगी तो कई खिलाड़ियो की चांदी हो गई।

जयपुर में आयोजित नीलमी प्रक्रिया में सबसे महंगे ख़िलाड़ी जयदेव उनादकट रहे जिन्हें रॉयल्स ने 8.40 की भारी भरकम राशि देकर खरीदा। बता दें की 2019 में यह सबसे बड़ी सेल है। इसके बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी तथा तमिलनाडु प्रीमियर लीग से अपनी छाप छोड़ने वाले वरुण चक्रवर्ती को किंग्स एलेवेन ने 8.4 करोड़ की बड़ी धनराशि देकर अपने खेमे में शामिल किया। इसके अलावा शिवम दुबे को रॉयल चैलेंजर्स ने 5 करोड़ की धनराशि देकर सबको चौंका दिया है।

ऑक्शन में इन खिलाड़ियो का रहा जलवा :-


Third party image reference
आईपीएल 2019 के ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ियो की चांदी हुई है, जिन्हें आज से पहले आपने बहुत ही कमा सूना होगा। ऑक्शन के दौरान सबसे आश्चर्यजनक खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्हें 8.4 करोड़ में पंजाब ने खरीदा। इसके अलावा प्रार्थना रे बर्मन और प्रभासिमर सिंह रहे जिन्हें आरसीबी और पंजाब ने डेढ़ करोड़ की रकम देकर खरीदा।

Third party image reference
बड़े नामो की अगर बात की जाए तो युवराज सिंह पहले राउंड में अनसोल्ड रहे लेकिन आखिर में मुम्बई ने उन्हें उनके 1 करोड़ के बेस प्राइस पर शामिल किया। जबकि मार्टिन गुप्टिल को सनराइजर्स ने खरीदा।

सभी बिके हुए खिलाड़ियो की लिस्ट :-

दिल्ली कैपिटल्स

Third party image reference
कॉलिन इंग्राम (6.40 करोड़), अक्षर पटेल - (5 करोड़), हनुमा विहारी (2 करोड़), ईशांत शर्मा ( 1.करोड़), शेरफेन रदरफोर्ड (2 करोड़), केमो पॉल ( 50 लाख), जलज सक्सेना ( 20 लाख), बंदारू अयप्पा ( 20 लाख )
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
शिमरोन हेटमेयर (4.2 करोड़) अक्षदीप नाथ ( 3.60 करोड़) ,प्रार्थना रे बर्मन (,1.5 करोड़ ) गुरुकेरत सिंह ( 50 लाख ), देवदत्त पदिक्कल ( 20 लाख), हेनरिक क्लेसन ( 50 लाख), शिवम दुबे (5 करोड़), हिम्मत सिंह (65 लाख), मिलिंद कुमार (20 लाख)
किंग्स इलेवन पंजाब:
वरुण चक्रवर्ती (8.4 करोड़) सैम करन (7.2 करोड़), प्रभासिमर सिंह (4.8 करोड़), मोहम्मद शामी - 4.60 करोड़ ,निकोलस पूरन (4.20 करोड़)मोइसिस हेनरिक्स ( 1 करोड़), सरफराज खान ( 25 लाख) , हार्डस विलजोन 75 लाख, दशन नलकंदे ( 30 लाख), अर्शदीप सिंह ( 20 लाख), हरप्रीत भार ( 20 लाख) अग्निवेश अयची - (20 लाख), मुरुगन अश्विन (20 लाख)
सनराइजर्स हैदराबाद:

Third party image reference
जॉनी बेयरस्टो ( 2.20 करोड़) , रिद्धिमान साहा (1.20 करोड़), मार्टिन गपटिल ( 1 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स:
जयदेव उनादकट (8.40 करोड़), वरुण एरोन (2.40 करोड़), ओशैन थॉमस (1.10 करोड़ ), शशांक सिंह ( 30 लाख), लिआम लिविंगस्टोन ( 50 लाख), शुभम रंजाने ( 20 लाख)
कोलकाता नाइट राइडर्स:
कार्लोस ब्रैथवाइट ( 5 करोड़),जो डेली (1 करोड़), एनरिक नोर्तजे (20 लाख), निखिल नाइक (20 लाख), पृथ्वी राज यरा (20 लाख), श्रीकांत मुंडे (20 लाख)
मुंबई इंडियंस:
बारिंदर सरन (3.40 करोड़) ,लसिथ मलिंगा (2 करोड़), युवराज सिंह (1 करोड़ ), पंकज जायसवाल (20 लाख) , रशीख दर (20 लाख)
चेन्नई सुपर किंग्स:

Third party image reference
मोहित शर्मा (5 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (20 लाख)

Post a Comment

0 Comments