भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 172/3 से आगे खेलते हुए रहाणे के विकेट खोने के बाद हनुमा विहारी ने कोहली ने बेहतर साथ दिया। कोहली ने करियर का 25 वां टेस्ट शतक जड़ दिया है। शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए है। तथा एक साथ 8 बड़े रिकॉर्ड बना दिए है।

1. सबसे तेज 25 टेस्ट शतक :-

भारतीय कप्तान कोहली शतक पूरा करते ही सबसे तेज 25 टेस्ट शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए है। बता दें की सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम है। जिन्होंने 68 पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किये थे, जबकि विराट ने 127 वीं पारी में यह कारनामा किया है।
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक
अमला 155 (पारी)
सर गैरी सोवेर्स 147
हैडन 139
गावस्कर 138
सचिन 130
विराट कोहली 127
ब्रैडमैन 68
2. ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक :-

ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 6 शतक जमाये है। आज शतक पूरा करके कप्तान कोहली ने सचिन के 6 शतकों की बराबरी कर ली है। तथा गावस्कर के 5 शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
तीनो फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक :-

विराट कोहली ने शतक पूरा करते ही तीनो फॉर्मेट में 63 वां शतक पूरा कर लिया है। तथा संगकारा का 63 शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
3. टेस्ट में सर्वाधिक शतक :-

25 वां टेस्ट शतक पूरा करते ही कोहली इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ग्रैग चैपल (24 शतक), मोहम्मद युसूफ ( 24 शतक), विव रिचर्ड्स के 24 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इंजमाम उल हक़ की बराबरी कर ली है।
4. 2018 में सर्वाधिक शतक :-

वर्ष 2018 में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में विराट ने बांग्लादेश के मोमिनुल हक़ को पीछे करके टॉप पर पहुँच गए है। विराट के नाम इस साल 5 टेस्ट शतक जबकि बांग्लादेश के मोमिनुल हक़ के नाम 4 टेस्ट शतक है।

5. भारतीय कप्तान कोहली एकमात्र ऐसे एशियाई खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में साउथ अफ्रीका, इंग्लैड, ऑस्ट्रेलिया, में शतक लगाये है।

6. तीनो फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में कोहली ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। जिन्होंने 2003 में 11 शतक जमाये थे। जबकि विराट इस साल 1 शतक जमाकर उनकी बराबरी पर पहुँच चुके है। बता दें को इस सूची में टॉप पर सचिन तेंदुलकर (12 शतक, 1998) है।
7. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रायन लारा के 12 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें 20 शतक के साथ सचिन टॉप पर है।
8. अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले विराट (34 शतक) दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने ग्रीम स्मिथ (33 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। 41 शतक के साथ रिकी पोंटिंग पहले स्थान पर है।
0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.