IND-AUS: रोहित ने ठोका पचासा, पहली पारी में भारत का स्कोर 443/7, टूटे 6 बड़े विश्व रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम विशाल स्कोर बना चुकी है दूसरे दिन 215/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 443 रन का विशाल स्कोर बना कर घोषित। भारत की तरफ से आज पुजारा ने शतक जमाया। जबकि कोहली 82 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ रोहित शर्मा ने अर्द्धशतक जमाया। रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर 62 एवं पन्त के साथ मिलकर 76 रन जोड़े।
पुजारा ने जड़ा शतक, कोहली- मयंक और रोहित ने जड़ा अर्द्धशतक

Third party image reference
215 के स्कोर से आगे खेलने आई भारत की तरफ से पिछले दिन नाबाद लौटे पुजारा और कोहली ने साझेदारी को आगे बढ़ाया। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया एक भी विकेट न ले पाया। पुजारा और कोहली के मध्य 170 रन की भागीदारी हुई। विराट कोहली 82 एवं पुजारा ने 106 रन बनाये।

Copyright Holder: CRIC CLAVER CRICKET
इसके बाद रहाणे रोहित ने 62 रन जोड़े। जबकि पन्त के साथ मिलकर रोहित शर्मा ने 76 रन जोड़े। इन सब के चलते भारतीय टीम 443 रन बनाने में कामयाब हुई। रहाणे ने 34, पन्त ने 39 एवं रोहित शर्मा ने नाबाद 63 रन की पारी खेली।

Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिन्स को 2 विकेट, मिचेल स्टार्क को 2 तथा हेजलवुड और नेथन लायन को 1-1 विकेट मिला।

टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड

1. पुजारा ने करियर का 17 वां टेस्ट जमाया, बता दें की यह शतक उनकी टेस्ट कैरियर का सबसे धीमा शतक है।
2. पुजारा ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलकर शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 280 गेंद खेलकर शतक पूरा किया।
3. वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पुजारा ने केन विलियम्सन, हेनरी निकोलस और ब्रैंडन टेलर को पीछे छोड़ दिया है। पुजारा अब तक 2 शतक जमाकर चौथे स्थान पर आ गए है।
4. तीसरे विकेट के लिए बल्लेबाजी करते हुए पुजारा और कोहली की जोड़ी टेस्ट इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में शुमार हो चुकी है। दोनों ने अब तक 45 पारियो में 2193 रन जोड़े है। जिसमें 5 शतकीय एवं 10 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल है।
5. वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा ने जोश बटलर और करुणारत्ने को पीछे कर दिया है। तथा 834 रन के साथ चौथे स्थान पर आ गए है।
6. विराट विदेशी जमीन पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने वर्ष 2002 में विदेशी दौरों पर 1137 रन बनाये थे। उन्होंने इस साल 1983 में मोहिंदर अमरनाथ द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। आज विराट ने दोनों को पछाड़ते हुए विदेशी जमीन में एक वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है।

Post a Comment

0 Comments