बुमराह ने मचाया धमाल, रचा इतिहास, तोड़ दिया 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले गेंदबाज

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में आ गई है। बल्लेबाजी से प्रहार करने के बाद टीम भारतीय टीम ने मेजबानों पर गेंद से भी जबरदस्त हमला बोला। मैच के तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने 443 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के 145/7 विकेट झटक लिए है।

Third party image reference
भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले। उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए इसके अलावा चायकाल तक जडेजा को 2, शमी को 1, और इशांत को 1 सफलता प्राप्त हुई।

Third party image reference
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज, यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने तीसरे दिन 3 विकेट चटकाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बुमराह ने 14 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 मेडेन फेंके तथा 32 रन खर्चते हुए 3 विकेट लिए।

Third party image reference
दरअसल, बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट के पहले ही वर्ष में 42 अब तक 42 विकेट चटका चुके है। डेब्यू वर्ष में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले वे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है। बुमराह से पहले यह अनोखा कारनामा दिलीप जोशी ने किया था। बाएं हाथ के स्पिनर जोशी ने 1979 में डेब्यू करने के एक साल में 40 विकेट चटकाये थे।

Third party image reference
जसप्रीत बुमराह ने 39 साल बाद यह विश्व कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम किया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी इस सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 1996 में 37 विकेट चटकाये थे।

Third party image reference
चौथे स्थान पर लेग स्पिनर नरेंद्र हरवानी है। जिन्होंने 1988 में पहले वर्ष में कुल 36 विकेट चटकाये थे। बता दें की तेज गेंदबाज श्री संत भी इस सूची में पाँचवे स्थान पर है। उन्होंने 2006 में 35 विकेट लिए थे।

Post a Comment

0 Comments