मेलबर्न में जारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टेस्ट मैचो की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की नई सलामी जोड़ी हनुमा विहारी और डेब्यू टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल ने बेहतर शुरआत दिलाई, दुर्भाग्यवश 66 गेंदो में 8 रन बनाकर हनुमा विहारी कमिन्स का शिकार बने। 40 पर पहला झटका लगने के बाद पुजारा और मयंक ने बेहतरीन साझेदारी निभाई।
दोनों के मध्य 83 रन की भागीदारी हुई। मयंक अग्रवाल 161 गेंदो में 76 रन बनाकर आउट हुए जबकि 102 गेंद में 33 रन पर पुजारा क्रीज़ पर डटे थे। चायकाल तक भारत का स्कोर 123-2 था।
Third party image reference
27 वर्षीय मयंक टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से 295 वें क्रिकेटर बने। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मयंक ने पहले ही मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ ही कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर दिए है, उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है।
Copyright Holder: CRIC CLAVER CRICKET
1. डेब्यू टेस्ट मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले भारत के सातवें सलामी बल्लेबाज बने।
187- शिखर धवन vs ऑस्ट्रेलिया, 2013
134- पृथ्वी शॉ vs विंडीज़, 2018
85- इब्राहिम vs विंडीज़, 1948
65- सुनील गावस्कर vs विंडीज़, 1971
63- अरुण लाल, vs श्रीलंका, 1971
58 हुसैन, vs इंग्लैंड, 1934
76- मयंक अग्रवाल vs ऑस्ट्रेलिया, 2018
2. मयंक अग्रवाल भारत के पांचवें ओपनर बल्लेबाज बने जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाया।
3. डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया धरती पर 50+ स्कोर बनाने वाले मयंक भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले दत्तू फाड़कर ने 1947 में यह कारनामा किया था।
4. मयंक मेलबर्न के मैदान में डेब्यू करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने।

0 Comments
I'd love to hear your thoughts!
EmojiBe sure to check back again because i do make effort to reply to your comments here.